फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में दिनभर रहा बसों का टोटा

Sat, 28 Nov 2015 12:02 AM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में कई स्थानों पर लगे जाम का असर शु्क्रवार को शहर में सुबह से ही दिखाई दे रहा था। शहर में लखनऊ की ओर से आने वाली बसें करीब पांच घंटे प्रभावित रहीं जिससे लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को दिन भर चौराहे पर खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ा। अंत में कुछ यात्रियों ने ट्रक व पिकअप से तो कुछ ने ट्रेन का सहारा लिया। भारी संख्या में यात्रियों ने अपनी यात्रा कैंसल कर घर लौट गए। इस बीच डग्गामार वाहनों की खूब चांदी रही।
विज्ञापन



लखनऊ में शुक्रवार सुबह से ही कचेहरी, कैसरबाग, चिनहट व मटियारी में भीषण जाम लगा रहा। इस बीच जाम में बसें करीब पांच घंटे तक फंसी रही जिससे परिवहन विभाग की करीब 128 बसों की एक-एक ट्रिप कम लगने से निगम को करीब 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जाम लगने से करीब 25 हजार यात्री बेहाल रहे।


शहर में शुक्रवार को देवा तिराहा, पुलिस लाइन चौराहा, नाका सतरिख, पल्हरी चौराहा, कुरौली चौराहा, लखपेड़ाबाग चौराहे पर यात्री बसों के इंतजार में खड़े रहे। लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों में शहर के लाजपतनगर निवासी सरदार चरनजीत सिंह ने बताया कि उन्हें गोंडा जाने के लिए सुबह दस बजे से बस का इंतजार करना पड़ा। दो बजे तक बस न मिलने से यात्रा कैंसल करनी पड़ी। वही बड़ेल निवासी आकाश पाठक बहराइच के लिए घर से एक बजे निकले थे चार बजे तक बस न मिलने से वह घर लौट गए। ऐसे कई यात्रियों को अपनी यात्रा कैंसल करनी पड़ी। इस बीच डग्गामार वाहनों की दिन भर चांदी रही। लोकल यात्रियों को ज्यादा किराया लेकर गंतव्य तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें