फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराध में हर मिनट महत्वपूर्ण: एएसपी

Sun, 10 May 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बदलते दौर के अपराधों में साइबर ठगी सबसे बड़ी चुनौती बनती जा रही है। शुक्रवार शाम रिजर्व पुलिस लाइन्स सभागार में साइबर के नोडल अधिकारी व एएसपी दक्षिणी रितेश कुमार सिंह ने जिले भर के साइबर हेल्प डेस्क कर्मियों, साइबर सेल और साइबर क्राइम थाने के पुलिसकर्मियों के साथ समीक्षा की। बैठक में एनसीआरपी पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के त्वरित निस्तारण, लंबित मामलों के तत्काल समाधान पर विशेष जोर दिया गया। एएसपी दक्षिणी ने कहा कि साइबर अपराध के मामलों में हर मिनट महत्वपूर्ण होता है। बैठक में समन्वय पोर्टल पर प्राप्त नोटिसों की तामिला और डिजिटल जांच प्रणाली को मजबूत बनाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें