फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बादलों की लुकाछिपी के बीच निकली धूप ने किया बेहाल

Sun, 10 May 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बादलों की लुकाछिपी के बीच दिन में निकली तेज धूप से हर कोई बेहाल दिखा। धूप इतनी तेज थी कि दोपहर होते ही सड़काें पर सन्नाटा छा गया। लोगों को जहां पर भी छांव दिखी वहीं पर ठहर गए। तेज धूप निकलने की वजह तापमान का पारा भी चढ़ने लगा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। विभाग का कहना है कि मौसम मेें उतार चढ़ाव जारी रहेगा। बारिश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। उधर सुबह आसमान पर बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलने की वजह से मौसम बदल गया। लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप तेज होती गई। दोपहर होते होते धूप इतनी तेज हो गई कि सड़कों पर सन्नाटा छा गया। इसके बाद शाम चार बजे के आसपास आसमान पर फिर बादल छा गए ऐसा लग रहा था कि अभी बारिश होगी पर ऐसा नहीं हुआ। इधर तीन दिनों से निकल रही धूप की वजह से तापमान का पारा भी चढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें