फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जिले में 867 करोड़ के निवेश को आगे आए उद्यमी

विज्ञापन
बाराबंकी के कुर्सी औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित इन्वेस्टर समिट में के दौरान निवेशक को प्रशस्ति ? - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए एक दिवसीय शिखर सम्मेलन में निवेशकों का उत्साह दिखाई पड़ा। जिले को निर्धारित 500 करोड़ का लक्ष्य एक ही दिन में ही पूरा हो गया। विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों और निवेशकों ने 867.2 करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर किए। निवेश करने वालों में रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत करीब 50 निवेशक शामिल रहे।
विज्ञापन

लखनऊ-कुर्सी मार्ग स्थित यूपीएसआईडीसी परिसर में सोमवार को आयोजित एक दिवसीय इन्वेस्टर्स एवं निर्यातक शिखर सम्मेलन का शुभारंभ खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने किया। चार सत्रों में चले इस सम्मेलन में प्रगतिशील किसान पदमश्री रामसरन वर्मा, विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा, आयुक्त अयोध्या मंडल गौरव दयाल, डीएम अविनाश सिंह, एसपी दिनेश सिंह, सीडीओ एकता सिंह, संयुक्त निदेशक विदेश व्यापार (कानपुर) अमित कुमार ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में आए नामी उद्यमियों ने यहां नए निवेशकों को व्यापार को बुलंदी पर ले जाने के गुर बताए, तो कई वही उद्यमियों ने अपनी संघर्षगाथा भी साझा की। कार्यक्रम के व्यवस्थापक व यूपीएसआईडीसी के चेयरमैन परमित सिंह व आलोक कुमार ने बताया कि अपने ब्रांड का लोहा मनवा चुके मिस्टर ब्राउन के सीईओ रामू गुप्ता इस औद्योगिक क्षेत्र में 20 करोड़ की लागत से अपना डेरी प्रोजेक्ट लगाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में दयाल ग्रुप से प्रभु दयाल ने फिशरीज में कैसे आय दोगुनी की जाए, इसके उपाय बताए। विधायक साकेंद प्रताप वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व सीएम योगी के साथ प्रदेश में उद्योगों को नए पंख लगे हैं।
रिफॉर्म, परफॉर्म एंड ट्रांसफॉर्म सरकार की प्राथमिकता : मंत्री
कुर्सी (बाराबंकी)। प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने कहा कि एमओयू पर हस्ताक्षर कर निवेश करने आए उद्यमियों और निवेशकों की सभी आवश्यकताएं प्राथमिकता के अधार पर पूरी की जाएंगी। प्रधानमंत्री जी के संकल्प रिफॉर्म, परफॉर्म एण्ड ट्रांसफॉर्म के मंत्र पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ रहा है।
एक दिन में ही 500 करोड़ का लक्ष्य पूरा: डीएम
डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि एक दिन में ही राज्य सरकार के 500 करोड़ के लक्ष्य को पार कर लिया है। एमएसएमई के क्षेत्र में करीब 500 करोड़, अस्पताल व अन्य इंडस्ट्री के क्षेत्र में 300 करोड़ के निवेश पर आज हस्ताक्षर हुए हैं। निवेशकों की सभी आवश्यकताओं को जिला प्रशासन प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगा।
निवेश में आगे आईं ये कंपनियां
उपायुक्त उद्योग शिवानी सिंह ने बताया कि श्री विजय लक्ष्मी एग्रो इण्डस्ट्रीज, हाईटेक कंकरीट,अंकुर ट्रेडर्स एण्ड मैन्यूफैक्चरर्स, गणपति एग्री बिजनेस, रिलायन्स ग्रुप,इनवोमेडिक्स, सर्व बेवरेजेज, अग्रवाल फर्नीचर एण्ड मैट्रेसेस, श्री रानी सती इण्डस्ट्रीज, ग्रीनवेयर फैशन, दयाल ग्रुप, ओम एग्रो कोल्ड स्टोरेज, भारत एल्यूमिनियम, शकुन्तलम रिसोर्ट इत्यादि ने निवेश करने के लिए पर हस्ताक्षर किए।
अटल का ड्रीम प्रोजेक्ट था कुर्सी औद्योगिक क्षेत्र
देवा (बाराबंकी)। लखनऊ-कुर्सी रोड पर स्थित यूपीएसआईडीसी एक बड़े भूभाग में फैला है। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के शासनकाल में इसकी स्थापना की गई थी। यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट कहा जाता था। लेकिन सरकार जाने के बाद यह एग्रो पार्क बदहाल स्थिति में पहुंच गया था लेकिन प्रदेश में 6 वर्ष पूर्व सत्ता परिवर्तन के बाद इस औद्योगिक क्षेत्र में एक बार फिर से एक नई क्रांति आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें