फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दौड़ में अवंतिका, पूजा, अतुल व सौरभ अव्वल

विज्ञापन
बाराबंकी के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में जनेस्मा डिग्री कॉलेज द्वारा आयोजित वार्षिक क्रीड़ा प्र? - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता सोमवार से शुरू हुई। जिसमें अतुल, अवंतिका, पूजा, सौरभ, आशीष व शिवम प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

पहले दिन 1500 मीटर दौड़ की बालिका वर्ग में अवंतिका व बालक वर्ग में अतुल सिंह ने बाजी मारी। आठ सौ मीटर बालिका वर्ग में पूजा व बालक वर्ग में सौरभ सिंह प्रथम रहे। लंबी कूद बालिका में पूजा तो बालक वर्ग में आशीष, ऊंची कूद बालिका वर्ग में अवंतिका तो बालक वर्ग में शिवम ने पहला स्थान हासिल किया।
इससे पूर्व एनसीसी की छात्राओं ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, विधायक दिनेश रावत, एसडीएम विजय कुमार त्रिवेदी व प्राचार्य प्रो. सीताराम सिंह ने गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता शुरू कराई। छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। मशाल प्रज्जवलित करने के बाद राज्य मंत्री ने कहा कि खेल जीवन का हिस्सा है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश ने महाविद्यालय के विकास के लिए हरसंभव प्रयास के लिए सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पर प्रो. रीना सिंह, प्रो. संतोष कुमार गौड़, प्रो. विजय कुमार वर्मा, प्रो. शार्दुल विक्रम सिंह, प्रो. राम शंकर यादव, प्रो. अनीता सिंह, डॉ. सुनीता यादव आदि मौजूद रहे।
अमित, शिवांगी, प्रेमलता, दीक्षा व सलोनी प्रथम
बाराबंकी। चंदौली स्थित राम सेवक यादव परास्नातक महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में सोमवार को 400 मीटर दौड़ में अमित यादव प्रथम स्थान पर रहे। कबड्डी के बालक वर्ग में कैप्टन शिवम कुमार यादव की टीम ने जीत हासिल की। डिस्कस थ्रो बालिका वर्ग में शिवांगी व भाला फेंक में प्रेमलता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में दीक्षा व ऊंची कूद में सलोनी प्रथम स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में प्राध्यापक सेतराम यादव, शिवबालक, डॉ. रामफेर, सोनम, डॉ. सुनील कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
बाक्स-
क्राफ्ट मेकिंग में गंगा-यमुना हाउस अव्वल
बाराबंकी। सागर नर्चर इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे अंतर सदन प्रतियोगिता के अंतर्गत सोमवार को क्रॉफ्ट मेकिंग में गंगा-यमुना हाउस प्रथम स्थान पर रहा। इलोकेशन में वंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्रॉफ्ट मेकिंग में शिवाजी-अशोका हाउस प्रथम और टैगोर-टेरेसा हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। इस मौके पर संजीव शर्मा, आयुषी, फैजिया जहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें