फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: इंजीनियर व चार बहनेें गईं जेल, ममता का पर्स व फोन बरामद

विज्ञापन
मसौली पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी इंजीनियर संदीप व उसकी चार बहनें।
विज्ञापन
मसौली। मसौली थाना क्षेत्र के शहाबपुर गांव में गोरखपुर की महिला ममता (30) की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतका के प्रेमी इंजीनियर संदीप यादव और उसकी चार बहनों सुधा, निधि, मीरा व कंचन को न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। इस मामले में मुख्य आरोपी संदीप के माता-पिता कमलेश और संतोष कुमारी की भी जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है। पुलिस ने मृतका का पर्स और मोबाइल फोन संदीप के घर के पीछे झाड़ियों से बरामद किया है।
विज्ञापन




गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र निवासी राजकिशोर की पुत्री ममता की दोस्ती करीब दो वर्ष पहले मसौली थाना क्षेत्र के शहाबपुर गांव निवासी इंजीनियर संदीप यादव से एक शादी कराने वाली वेबसाइट के जरिए हुई थी। ऑनलाइन बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा और यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। हालांकि करीब छह महीने पहले दोनों की शादी अलग-अलग जगह तय होकर हो गई थी, लेकिन ममता संदीप के साथ रहना चाहती थी। सोमवार की आधी रात ममता अचानक संदीप के घर शहाबपुर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान घर में विवाद हुआ और मंगलवार भोर ममता की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बुधवार रात गुड़गांव में रहने वाले ममता के इंजीनियर भाई अभिषेक यादव बाराबंकी पहुंचे। भाई की तहरीर पर संदीप, उसकी चार बहनों व माता पिता पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।



...................

हत्या में संदीप की भूमिका की गहन जांच



एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि संदीप यादव और उसकी चारों बहनों को जेल भेज दिया गया है। फरार माता-पिता की तलाश जारी है और उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हत्या में संदीप की प्रत्यक्ष भूमिका को लेकर गहन जांच की जा रही है। सभी पहलुओं पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें