फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जिला अस्पताल में पानी को तरसे कर्मचारी और मरीज

Tue, 28 Oct 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रफी अहमद किदवई जिला अस्पताल के कर्मचारी व मरीज सोमवार को बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए। देर शाम नया मोटर आने के बाद भी पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

कर्मचारियों के आवास व वार्डों में सबसे ज्यादा समस्या शौचालय में पानी न आने से हुई। पीने का पानी तो तीमारदार व कर्मचारी बाहर से लेकर आ गए। वहीं ओपीडी के मरीज भी पानी के लिए परेशान रहे।
नगर पालिका ने दिन में दो टैंकर पानी भेजा लेकिन वह कम पड़ गया। पहले मोटर ठीक कराने में आधा दिन चला गया। जब मैकेनिक ने बताया कि मोटर ठीक नहीं होगा तो नया मोटर खरीदने के लिए सीएमएस ने डीएम शशांक त्रिपाठी से अनुमति ली। डीएम की अनुमति के बाद नया मोटर खरीदा गया। जिसे देर शाम तक लगाने का काम चलता रहा। सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य ने बताया कि मोटर खराब होने से पानी की समस्या हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें