फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: परियोजनाओं की गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया बल

Sat, 21 Mar 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश विधानसभा की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति की प्रथम उप समिति ने शुक्रवार को जिले में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक मेें कार्यशील समस्त निगमों की परियोजनाओं की समीक्षा की। गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध ढंग से कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता समिति की संयोजक मनीषा अनुरागी ने की। इसमें सदस्य अंगद कुमार सिंह, विधायक सुरेश यादव और भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा शामिल रहे।
जल निगम नगरीय की पांच निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा हुई। समिति ने उच्च गुणवत्ता की पाइपलाइन बिछाने के निर्देश दिए। सड़कों की खोदाई के बाद गुणवत्तापरक रेस्टोरेशन सुनिश्चित करने को कहा गया। यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड की 27 परियोजनाओं में से 21 पूर्ण हो चुकी हैं। शेष निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय पूरा करने के निर्देश दिए। समिति ने तहसील नवाबगंज के मत्थेश्वर महादेव मंदिर पर्यटन विकास कार्य की जांच रिपोर्ट मांगी।
जल जीवन मिशन ग्रामीण के तहत 849 पेयजल परियोजनाओं की भी समीक्षा हुई। समिति ने सभी परियोजनाओं को पूर्ण कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति और ट्रांसफार्मरों के प्रतिस्थापन पर भी चर्चा हुई। संयोजक ने किसानों के लिए निर्धारित समयावधि में विद्युत आपूर्ति पर जोर दिया।
विज्ञापन

जर्जर तार और खराब ट्रांसफार्मर तत्काल बदलने के निर्देश दिए गए। बार-बार खराब होने वाले ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि करने को भी कहा गया। इसके साथ ही बड़े स्तर पर विद्युत चोरी चिह्नित कर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में डीएम शशांक त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें