बाराबंकी। शहर के सरावगी मोहल्ले में एबीसी लाइन जर्जर हो गई है, इसे बदलने का कार्य किया जाएगा। जेई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक कटरा बारादरी, सरावगी, पीरबटावन व आसपास की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं देवा रोड, सिविल लाइन व धनोखर के पास बिजली के तारों पर झूल रही डालियों की कटाई का कार्य किया जाएगा। जेई संतोष कुमार ने बताया कि सोमवार को सिविल लाइन, देवा रोड, अभयनगर, कंपनीबाग, नेहरू नगर, घोसियाना, धनोखर, निबलेट, बेगमगंज आदि मोहल्ले की बिजली आपूति सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। अधिक जानकारी के लिए 1912 टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।