फतेहपुर / हैदरगढ़(बाराबंकी)। बिजली उपकेंद्र फतेहपुर न्यू एवं फतेहपुर तहसील में फीडर टेस्टिंग व अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इसलिए तहसील सबस्टेशन से सोमवार दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं दूसरी ओर न्यू सब स्टेशन पर भी अनुरक्षण कार्य के चलते सुबह 10 से 12 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। यह जानकारी अवर अभियंता संदीप यादव ने दी।
उधर, हैदरगढ़ क्षेत्र में भी बिजली लाइन के जर्जर तारों को बदलने का काम किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता पीके गौतम ने बताया कि सोमवार को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक चौबीसी फीडर से जुड़े चौबीसी, गोसूपुर, खरसतिया, भिखरा, बल्हवापुर, पदुमपुर सहित सभी गांवों की बिजली बाधित रहेगी। वहीं मंझार फीडर के तेजवापुर, बसंतपुर, सरैयां, बद्दापुर, जसकापुर, माहरूफ पुर, भिखारीपुर, अलमापुर आदि गांवों की बिजली सुबह 10 से शाम पांच तक बाधित रहेगी।