फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 14 घंटे ठप रही 70 गांवों की बिजली आपूर्ति

Wed, 12 Nov 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवासडक। रामसनेहीघाट क्षेत्र के कोटवा सड़क फीडर से सोमवार रात करीब 11 बजे से मंगलवार दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। कोटवाधाम क्षेत्र में चंद्रभानु अस्पताल के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली का एक खंभा टूट गया। इससे पूरेकोट, राजपुर, बरजोर पुरवा, मेड़ुवा, लोधेसिंह पुरवा, अहमदपुर व पूरे चुरई सहित 70 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

लोगों को पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ी। वहीं, मंगलवार सुबह पानी के लिए भी खासी परेशानी उठानी पड़ी। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लगभग एक लाख की आबादी प्रभावित रही। पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारी मंगलवार सुबह मौके पर पहुंचे, लेकिन दूसरा खंभा लगाने में ही सात घंटे लग गए। लगभग 14 घंटे बाद प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। एसडीओ सर्वेश कुमार ने बताया कि नया खंभा मंगाकर लगवाकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें