फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: छह घंटे गुल रही डेढ़ सौ गांवों की बिजली

Tue, 31 Dec 2024 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। बिजली उपकेंद्र का इन्वर्टर चार्जर सोमवार सुबह फिर खराब हो गया। इससे करीब डेढ़ सौ गांवों की बिजली छह घंटे तक गुल रही। बिजली गुल होने से लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ा। करीब दो लाख की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


चार दिन पूर्व शुक्रवार को बिजली उपकेंद्र का इन्वर्टर चार्जर खराब हो गया था। सोमवार सुबह करीब पांच बजे फिर इन्वर्टर के चार्जर में तकनीकी खराबी आ गई जिससे बांसा, ज्योरी, बड़ागांव, गुरेला, देवकलिया, सिसावारा, जकरिया, रामपुर समेत 150 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

सुबह बिजली गुल होने से लोगाें को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। लोग हैंंडपंप से पानी भरते नजर आए। सुबह करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। जेई लालजी का कहना है कि इन्वर्टर के चार्जर में तकनीकी खराबी आ गई थी। बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें