फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बिजली कर्मचारियों ने निकाली बाइक रैली

Fri, 02 May 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन एवं संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बृहस्पतिवार को जिले के अवर अभियंताओं व बिजली कर्मचारियों ने निजीकरण के खिलाफ बाइक रैली निकाली। सरकार व प्रबंधन से रैली के जरिए निजीकरण कार्यवाही बंद करने की मांग की।
विज्ञापन

ओबरी स्थित कार्यशाला से संदेश लिखी तख्तियां लिए अवर अभियंताओं ने बाइक रैली निकाली। बाइक रैली सिविल लाइन, पटेल तिराहा होते हुए पल्हरी बिजली उपकेद्र पहुंच समाप्त हुई। पॉवर कार्पोरेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाइक रैली निकालकर विरोध जताने के साथ सरकार से निजीकरण को वापस लेने की मांग की। कहा कि मांग पूरी न होने वृहद आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे। बाइक रैली में एसडीओ दिनेश प्रजापति, अनुभव श्रीवास्तव, गुलशन कनौजिया, अमरेश सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें