फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, निर्माण ध्वस्त

Fri, 02 May 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकैतनगर (बाराबंकी)। नगर पंचायत टिकैतनगर में अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग पर बृहस्पतिवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। एसडीएम सिरौलीगौसपुर प्रीती सिंह की मौजूदगी में हुई संयुक्त कार्रवाई के दौरान अवैध प्लाटिंग के खिलाफ वहां कराए गए निर्माण कार्य को भी ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन


नगर पंचायत क्षेत्र में इन दिनों कई स्थानों पर कृषि योग्य जमीनों पर बिना धारा 80 के अवैध रूप से प्लाटिंग करने की शिकायत मिल रही थी। इसे गंभीरता से लेते हुए बीते दिनों प्लाटिंग कर रहे लोगों को नोटिस भी जारी किया गया था। इसका कोई जवाब न मिलने से बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी प्रीती सिंह नगर पंचायत ईओ शीलू अवस्थी व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस दौरान शिवकुमार गुप्ता, विष्णुकांत तिवारी, शिवनारायण व कैलाश रावत के खेतों पर हो रही अवैध प्लाटिंग को जेसीबी से ध्वस्त कराने की कार्रवाई भी की गई।
प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप दिखा। स्थानीय प्रशासन ने साफ कर दिया है कि बिना अनुमति के कराए जा रहे किसी भी तरह के निर्माण कार्य व प्लाटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बॉक्स
19 लाख की आय पर छह पड़ाव अड्डा नीलाम

हैदरगढ़ (बाराबंकी) । नगर पंचायत कार्यालय में बृहस्पतिवार को कस्बा के छह पड़ाव अड्डा की नीलामी हुई। इससे सालाना नगर पंचायत को 19 लाख 15 हजार रुपये की आय होगी। नायब तहसीलदार रामजी द्विवेदी की मौजूदगी में हुई नीलामी प्रक्रिया के दौरान लखनऊ सुल्तानपुर मार्ग पड़ाव अड्डा की बोली 80 हजार रुपये लगाने पर उमाशंकर को वसूली करने का अधिकार मिला। बाराबंकी मार्ग पड़ाव अड्डा की सबसे अधिक बोली 4.70 लाख रुपये दिनेश मिश्र ने लगाई वहीं इन्हौना, जगदीशपुर में 3.40 लाख रुपये की बोली उमाशंकर ने लगाई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें