फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 35 गांवों में दूसरे दिन भी नहीं आई बिजली

Thu, 04 May 2023 07:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
- बारिश व तेज हवाओं के चलते बेपटरी हुई थी आपूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। तेज हवाओं व बारिश की वजह से बुधवार को तमाम गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। बृहस्पतिवार देर शाम तक भी 35 गांवों में फॉल्ट दुरुस्त न हो पाने की वजह से आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई। इस वजह से करीब 40 हजार की आबादी परेशान है।
विज्ञापन

सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में बुधवार रात बिजली के तार पर पेड़ की डाल गिरने व इंसुलेटर पंचर होने से करीब 40 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। पावर काॅर्पोरेशन के कर्मचारी जुट रहे, लेकिन करीब 15 गांवों की बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार देर शाम तक दुरुस्त नहीं हो सकी। इससे खजुरिहा, दरिगापुर, शाहगढ़, अमरादेवी, शेरअली का पुरवा, मुन्नू का पुरवा, सफीपुर समेत 15 गांवों के लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। रामसनेहीघाट क्षेत्र में भिटरिया के पास तार टूटने से हथौंधा, रेहरिया, बाबा का पुरवा, सनौली, मऊ, भवनियापुर समेत करीब 50 गांवों की बिजली गुल हो गई थी। करीब नौ घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। फतेहपुर के निंदूरा में बुधवार को बिजली का तार टूटने से करीब सौ गांवों की बिजली गुल हो गई थी। पाॅवर काॅर्पोरेशन की टीम ने फाॅल्ट तो दुरुस्त कर दिया लेकिन मल्लावां, खिजना, लोहारपुरवा, तिवारी पुरवा व बसारा समेत करीब बीस गांवों की बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो पाई। अधीक्षण अभियंता मनोज सोनकर का कहना है कि सभी जगह फाॅल्ट दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है जहां दोबारा फाॅल्ट हुआ है वहां पावर काॅर्पोरेशन की टीम कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें