कोटवाधाम (बाराबंकी)। उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन की लापरवाही के चलते करीब 70 गांवाें की बिजली रविवार रातभर गुल रही। इससे इलाके की करीब 80 हजार आबादी को उमस भरी गर्मी में परेशानी उठाना पड़ी। सोमवार सुबह अवर अभियंता की सख्ती के बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।
कोटवाधाम उपकेंद्र पर रविवार रात करीब साढ़े दस बजे उपकेंद्र पर पर लाइन ब्रेक डाउन हो गई। उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों ने लाइनमैन को इसकी सूचना दी। इसके बाद भी वह मौके पर नहीं पहुंचा। जबकि कोटवाधाम उपकेंद्र पर तीन लाइनमैन की तैनाती है। वही पांच अन्य कर्मचारी भी हैं इसके बाद भी रात में फाल्ट ढूंढने कोई नहीं गया। साेमवार सुबह साढ़े दस बजे अवर अभियंता रामनारायण मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को लेकर फाल्ट दुरुस्त कराया। एसडीओ राजवीर सिंह ने बताया कि लापरवाही करने वाले लाइनमैन के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)