फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बुखार से ग्रस्त युवक की मौत, परिजनों का हंगामा, की तोड़फोड़

Mon, 23 Sep 2024 07:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी के फतेहपुर कस्बा ​स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद हुए हंगाम
विज्ञापन
बाराबंकी। बुखार से ग्रस्त एक युवक की इलाज के दौरान रविवार को निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। इस दौरान अस्पताल में मौजूद कर्मियों से हाथापाई की जिससे कर्मचारी अपनी जान बचाकर अस्पताल से भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

फतेहपुर क्षेत्र के मुंडेरा निवासी अवधराम (30) एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थे। परिजनों ने बताया कि इसरौली स्थित एक निजी चिकित्सक से इलाज करा रहे थे। रविवार की सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन उन्हें फतेहपुर कस्बे में सूरतगंज रोड पर निजी रूप से संचालित शशांक अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है कि दोपहर दो बजे फिर हालत बिगड़ी तो मौके पर मौजूद डाॅक्टर ने इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगाते ही वह तड़पने लगे और उनकी मौत हो गई।
युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और तोड़फोड़ करने लगे। यहीं नहीं अस्पताल में मौजूद कर्मियों से हाथापाई भी की। कर्मचारी जान बचाकर वहां से भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मृतक के भाई गोविंद प्रसाद ने डॉक्टर पर लापरवाही व गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

कोतवाल डीके सिंह ने बताया तहरीर मिली है। जांच की जा रही है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर अस्पताल संचालिका अनुपमा सिंह का कहना है कि डॉक्टर पर लगाया गया गलत इलाज और लापरवाही का आरोप पूरी तरह से निराधार है।

जांच के निर्देश
फतेहपुर कस्बे के एक निजी अस्पताल में युवक की इलाज के दौरान मौत की जानकारी मिली है। सीएचसी अधीक्षक को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. अवधेश कुमार यादव, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें