फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भी जमा हो सकेंगे बिजली बिल

Sat, 26 Mar 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बिजली - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
विद्युत बिल जमा करने के लिए आज रविवार को भी ई-सुविधा बिलिंग काउंटर खुले रहेंगे। अधिशासी अभियंता आरके श्रीवास्तव ने बताया कि राजस्व वसूली के लक्ष्य की शत प्रतिशत प्राप्ति के लिए बिलिंग काउंटर खुले रहेंगे, साथ ही बकाएदार विद्युत उपभोक्ताओं से वसूली के लिए टीम रविवार को चेकिंग करेगी तथा बकाएदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे जाएंगे।  
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में 20 एवं ग्रामीण क्षेत्र को 14 घंटे विद्युत आपूर्ति करने का शेड्यूल लागू किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता आरके श्रीवास्तव ने बताया कि 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र चंदौली से मिली सूचना के आधार पर शहर मुख्यालय को 26 मार्च से दिन में एक से तीन बजे तक एवं रात्रि साढे़ 11 से डेढ़ बजे तक कटौती कर शेष अवधि में 20 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र में रात्रि 11ः45 से सुबह 8 ः 45 बजे एवं अपरान्ह 2ः15 से शाम 7ः15 बजे तक कुल 14 घंटे आपूर्ति का शेड्यूल लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें