फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमुरिया नाले से िनकली गैस, हड़कंप

Sat, 26 Mar 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में शहर स्थित जमुरिया नाले में बह रहा फैक्ट्रियों का केमिकल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के बीचो बीच निकले जमुरिया नाले से गैस और केमिकल की तेज गंध निकलने से नगरवासियों में हड़कंप मच गया। इस तरह की गंध पिछले तीन दिन से आ रही है लेकिन शनिवार को इसकी गंध इतनी तेज हो गई कि लोगों का नाले की तरफ निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


मोहल्ले वालों ने इसकी शिकायत शुक्रवार को की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नगर पालिका परिषद प्रशासन इस बात से अभी तक बेखबर है।

शहर में पीरबटावन मोहल्ले से लेकर आवास विकास व लखपेड़ाबाग तक बीचो बीच रास्ते से जमुरिया नाला निकला है। इस नाले में शहर के ज्यादातर मोहल्लों के नालियों व घरों का पानी जाता है। जमुरिया नाले में वैसे तो गंदगी की भरमार है लेकिन पिछले तीन दिन से नाले से गैस और केमिकल की तेज गंध निकल रही है।

परेशान होने पर शुक्रवार को मोहल्ले वासियों ने इसकी सूचना पालिका प्रशासन को दी। फिर भी कोई कर्मचारी देखने नहीं आया। शनिवार को जब गैस की गंध अचानक बहुत तेज हुई तो नाले से सटे मोहल्लों में हड़कंप मच गया। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले लेकिन गंध काफी तेज होने के कारण कोई नाले के किनारे तक नहीं जा पाया।
विज्ञापन


शहरवासियों का कहना है कि यहां आसपास स्थित फैक्ट्रियों से गंदे पानी व केमिकल को भी नाले में छोड़ा जाता है। शायद इसी के चलते यहां ऐसी दुर्गंध फैल रही है। 

जमुरिया में गैस निकलने का मामला हमारे संज्ञान में आया है। विशेषज्ञों से इसकी जांच कराई जाएगी। अगर किसी फैक्ट्री का कचरा या पानी छोड़े जाने की वजह से ये हुआ है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। - अजय यादव, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें