फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: चार्जिंग स्टेशन बिना खड़ी इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें

Sun, 25 Jan 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अंतरजनपदीय बस स्टेशन पर इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन का कार्य पावर कॉरपोरेशन की सुस्ती के चलते अधर में लटका हुआ है। परिवहन निगम द्वारा बीते नवंबर माह में ही स्टीमेट की पूरी धनराशि जमा किए जाने के बावजूद अब तक केवल ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा सका है। विद्युत लाइन बिछाने का कार्य शुरू न होने से जिले को मिली आधुनिक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

जिले को पहले चरण में तीन और दूसरे चरण में पांच, कुल आठ डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें मिली थीं, लेकिन चार्जिंग सुविधा के अभाव में ये बसें पिछले कई महीनों से बस स्टेशन परिसर में खड़ी धूल खा रही हैं। वर्तमान में महज दो बसों का संचालन कमता-लखनऊ मार्ग से किया जा रहा है। एआरएम जमीला खातून ने बताया कि चार्जिंग स्टेशन के लिए 720 केवीए विद्युत कनेक्शन सहित अन्य कार्यों को लेकर पावर काॅरपोरेशन ने 2.36 करोड़ रुपये का स्टीमेट तैयार किया था, जिसकी पूरी राशि परिवहन निगम द्वारा समय से जमा कर दी गई है। इसके बावजूद कार्य में हो रही देरी से निगम को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
एआरएम उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर शीघ्र कार्य पूरा कराने की मांग की है। अधीक्षण अभियंता राजबाला ने कहा कि कार्य में विलंब को लेकर संबंधित अधिशासी अभियंता से जानकारी मांगी गई है और जल्द समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें