फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर कार्पोरेशन ने बिना कनेक्शन भेज दिया बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पावर कॉर्पोरेशन का नया कारनामा सामने आया है। उपभोक्ता को बिना कनेक्शन के 11 हजार का बिल भेज दिया। पावर कॉर्पोरेशन का दावा कुछ भी हो पर विभागीय लापरवाही के चलते जमीनी हकीकत सरकारी दावों से कोसों दूर है। हाल यह है कि कहीं बिना कनेक्शन बिल भेजा जा रहा है तो कहीं कनेक्शन कटवाने के बाद भी बिल भेज दिया जा रहा है। कनेक्शन के बाद तुरंत बिजली पहुंचाने का दावा सिर्फ कागजों में सिमट कर रह गया है। ऐसे में विभाग के जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवालिया निशान भी लग रहे हैं।
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन सुधार के तमाम दावे करे लेकिन उपभोक्ताओं को कोई राहत मिलते नहीं दिख रही। विभाग की गलतियों का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। विद्युत वितरण खंड प्रथम में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उपभोक्ता को बगैर कनेक्शन भारी भरकम बिल भेज दिया। हरख क्षेेत्र के उपभोक्ता अवधेश अग्रवाल ने 19 मार्च 2019 को एक किलोवॉट कनेक्शन के लिए आवेदन कर निर्धारित राशि 2885 रुपये जमा कर दिया।
एसडीओ और जेई से कई बार अनुरोध के बाद भी न केबल खींची गई और न ही मीटर लगा, और अब पावर कॉर्पोरेशन में 11070 रुपये का बिल भेज दिया है। उपभोक्ता ने बताया कि मध्यांचल विद्युत निगम लिमिटेड लखनऊ कस्टमर केयर से फोन आने पर बकाया बिल की जानकारी हुई। उपभोक्ता ने इसकी शिकायत अधीक्षण अभियंता से की है। अधिशासी अभियंता आरके मिश्र का कहना है कि ऐसा मामला संज्ञान में नहीं है, यदि ऐसा है तो इसकी जांच कराई जाएगी। उपभोक्ता की समस्या का निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें