फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: गुरुद्वारे में चुनाव, भूपेंद्र फिर बने प्रधान, हरपाल सचिव

Mon, 16 Mar 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के लाजपत नगर गुरुद्वारा स्थित श्री गुरु सिंह सभा के प्रबंधक कमेटी के चुनाव रविवार को जिला प्रशासन की देखरेख में संपन्न हो गए। दिन भर मतदान के बाद देर शाम हुई मतगणना में प्रधान पद पर सरदार भूपेंद्र सिंह ने एक बार फिर जीत दर्ज करते हुए अपना दबदबा कायम रखा।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए हुए मुकाबले में भूपेंद्र सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी स्वर्ण सिंह को करीब 93 मतों से पराजित कर विजय हासिल की। जीत की घोषणा होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और गुरुद्वारे परिसर में समर्थकों ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इसी प्रकार सचिव पद के चुनाव में हरपाल सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी जसविंदर सिंह को 64 मतों से पराजित किया। सचिव पद के लिए हुए मतदान में हरपाल सिंह को 258 मत मिले, जबकि जसविंदर सिंह को 196 मत प्राप्त हुए। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर हरप्रीत सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी अमरजीत सिंह को 64 मतों से हराकर जीत दर्ज की। सरदार चरनजीत सिंह ने बताया कि अव्यवस्था से बचने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मौके पर सरदार जसवीर सिंह, प्रीत सिंह, रविंदर पाल सिंह, प्रेमपाल सिंह पल्ले, मनमीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें