फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नहीं मिली किशोरी, आक्रोशित परिजन कोतवाली में धरने पर बैठे

Mon, 16 Mar 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कस्बा हैदरगढ़ से शुक्रवार की शाम किशोरी के लापता होने के मामले में रविवार शाम परिजनों और स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजन कोतवाली पहुंचकर धरने पर बैठ गए और जल्द से जल्द बच्ची को बरामद करने की मांग की। देर शाम तक सीओ व कोतवाल समझाने में जुटे रहे। बताया कि शुक्रवार शाम करीब सवा चार बजे चौराहे पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में किशोरी लखनऊ की ओर जाते हुए दिखाई दी है। कई टीमें जांच में लगी हैं।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार शुक्रवार शाम करीब पांच बजे किशोरी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। काफी देर तक न मिलने पर परिजनों ने आसपास के इलाकों में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई, जिस पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
शनिवार को एक परिजन के मोबाइल फोन पर वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने जल्दबाजी में किशोरी को दिखाते हुए उसे काट डालने की धमकी दी और कॉल काट दी, जिससे परिवार दहशत में आ गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कॉल जिस नंबर से की गई वह संयुक्त अरब अमीरात का है। उधर, किशोरी की तलाश में हो रही देरी से नाराज परिजन रविवार शाम शहर कोतवाली में धरने पर बैठ गए। धरने में भाजपा नेता पंकज दीक्षित, सिद्धार्थ अवस्थी, प्रधान सोनू सिंह समेत कई अधिवक्ता पहुंचे और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बच्ची की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें