फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने सभी सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बसपा ने जिले की सभी छह सीटों पर सोमवार की शाम अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पार्टी ने इस बार चार दलित, एक कुर्मी और एक ब्राह्मण उम्मीदवार पर दांव लगाया है। इनमें से कुर्सी सीट को छोड़ दिया जाए तो सभी सीटों पर नए चेहरों को मैदान में उतार सभी को चौंका दिया है।
विज्ञापन

बसपा द्वारा घोषित सूची में पूर्व विधायक मीता गौतम को इस बार कुर्सी से चुनाव मैदान में उतारा है। मीता इससे पहले भी इसी क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं। तब यह फतेहपुर विधानसभा सीट हुआ करती थी। इसके अलावा पेशे से चिकित्सक डॉ. विवेक सिंह वर्मा को बाराबंकी सदर से उम्मीदवार बनाया है।
वहीं रानी लक्ष्मीबाई स्कूल के प्रबंधक और पेशे से शिक्षक रामकिशोर शुक्ला को रामनगर से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। इसके अलावा काफी समय से राजनीति में सक्रिय ऊषा सिंह गौतम को जैदपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं हैदरगढ़ से श्रीचंद्र रावत और दरियाबाद सीट से जग प्रसाद रावत को चुनाव मैदान में उतारा है।
विज्ञापन

बसपा ने पूर्व विधायक मीता गौतम को छोड़ दिया जाए तो इस बार सभी पांचों नए चेहरों को मैदान में उतारकर सभी को चौंका दिया है। बसपा द्वारा जारी की गई सूची में चार दलित, एक कुर्मी और एक ब्राह्मण उम्मीदवार को मैदान में उतार सामान्य, दलित और पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को साधने का पूरा प्रयास किया है।
हालांकि बसपा अपने दो उम्मीदवार बाराबंकी और रामनगर पर पहले ही उतार चुकी थी लेकिन इसकी अधिकृत घोषणा सोमवार को किए जाने के बाद चुनावी सरगर्मियां और तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें