फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: भूमि विवाद में ट्रैक्टर से रौंदकर बुजुर्ग की हत्या

Mon, 17 Aug 2026 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
सीएचसी हैदरगढ़ में तैनात पुलिसबल, साथ में पीड़ित परिवार के लोग। संवाद
विज्ञापन
सुबेहा। कोलवा पंचायत के पूरे गुमान गांव में रविवार सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। मारपीट में 10 लोग घायल हो गए। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने चार लोगों को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की। ट्रैक्टर की चपेट में आने से शमशेर अली (70) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी हैदरगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चार घायलों को लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


मृतक के पुत्र मुश्ताक ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10:30 बजे गांव निवासी रोशन उर्फ शिव सिंह 50-60 लोगों के साथ उनके चचेरे भाई उस्मान अली के घर के सामने स्थित जमीन को ट्रैक्टर से जोतने लगे। उनके चचेरे भाई रहमान की पत्नी बदरुनिशां (35) ने इसका विरोध किया तो रोशन और उसके साथियों ने मारपीट शुरू कर दी।

बचाव में पहुंचे मुश्ताक (34), अहमद अली (35), शमशेर अली, राशिद अली (58), सजीदुलनिशां (35), शबा (16), साबरीना बानो (16), अरमान अली (30), राजेंद्र कुमार (55) और शंकर लाल (66) को जमकर पीटा गया।
विज्ञापन


वहीं शमशेर, राशिद, सजीदुलनिशां और बदरुनिशां को ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश की गई। शमशेर ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी हैदरगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बदरुनिशा, सजीबुलनिशा, राजेंद्र कुमार और राशिद अली को सीएचसी से लखनऊ रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का उपचार सीएचसी में ही चल रहा है। जिस भूमि को लेकर विवाद हुआ, वह राजस्व अभिलेख में बंजर दर्ज है, इसका मुकदमा एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) समीर कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक शमशेर के पुत्र मुश्ताक की शिकायत पर रोशन उर्फ शिव सिंह, उसके भाई गुलशन सिंह, विक्रमजीत सिंह, पृथ्वीराज सिंह, श्यामजीत सिंह, सूरज सिंह, पूरे अहिरन गांव के संदीप सिंह, किरसिया के मोहित सिंह, पूरे राजवन के कल्लू सिंह व अन्य अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें