फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 16 Mar 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में बुजुर्ग रामनाथ यादव (70) की रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक अविवाहित थे। भतीजे ने परिवार के ही कुछ लोगों पर संपत्ति विवाद में हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

रसूलपुर गांव निवासी रामनाथ यादव गांव के बाहर सड़क पर स्थित अपने भाई की दुकान पर रहते थे। उनके नाम पर करीब साढ़े तीन बीघा जमीन दर्ज है। इसके अलावा सड़क किनारे भी उनकी कुछ जमीन है। रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में वह मृत मिले। मृतक के भतीजे अयोध्या प्रसाद ने परिवार के ही पांचू और उसके पुत्र पंकज यादव पर संपत्ति के विवाद में चाचा रामनाथ की पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने छानबीन की। कोई जाहिर चोट शरीर पर नहीं थे। असंद्रा के एसएचओ आलोक मणि त्रिपाठी के अनुसार पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि नहीं हुई। विसरा जांच के लिए भेजा जा रहा है। डॉक्टरों ने बीमारी से मौत की आशंका जताई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें