फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बंद मिले आठ स्कूल, 56 शिक्षकों व कर्मियों का वेतन रोका

Sat, 16 May 2026 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के परिषदीय स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने को लेकर गत दिनों किए गए निरीक्षण में मिली खामियां और शिक्षकों की अनुपस्थित पर बीएसए ने सख्त कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बीएसए नवीन कुमार पाठक ने प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से किए गए निरीक्षण में ड्यूटी से नदारद पाए गए 56 शिक्षक-कर्मियों का वेतन रोकते हुए बंद मिले आठ विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान विभिन्न ब्लॉकों में आठ विद्यालय पूरी तरह बंद पाए गए थे। इन विद्यालयों में हैदरगढ़ के लदई का पुरवा व रामपुर माझरे मोहम्मदपुर, मसौली का नैनामऊ, निन्दूरा के दीन पनाह व उधापुर, सूरतगंज का अमरायगांव तथा बंकी सिटी के गुलरिया गर्दा के दो कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं।
बीएसए ने इन विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर अनुशासनात्मक व विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके अलावा अलग-अलग ब्लॉक के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात 56 शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और अन्य कर्मी निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए। इसे विभागीय अनुशासन का उल्लंघन मानते हुए सभी कार्मिकों का वेतन और मानदेय अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें