सिद्धौर (बाराबंकी)। कोठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में शनिवार की सुबह मामूली विवाद को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से कार्यवाही कर सभी घायलों को सीएचसी कोठी भेजा है।
महरूपुर गांव में सुबह राकेश की ट्रैक्टर-ट्रॉली रास्ते में खड़ी थी। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों से लाठी-डंडे निकल आए। इस मारपीट में मनोज कुमार विजयपाल, अर्जुन, नरेंद्र कुमार व शीला पत्नी मनोज कुमार और दूसरे पक्ष से राकेश कुमार और लविश गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई कर सभी घायलों को सीएचसी कोठी भेजा है। जहां राकेश और लविश की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच की जा रही है। (संवाद)