फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: धान के खेत में मिला आठ फीट का मगरमच्छ

Mon, 05 Oct 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
खजूरी गांव में धान के खेत में मिला  मगरमच्छ।    -संवाद
विज्ञापन
टिकैतनगर। डलई ब्लॉक के चिर्रा खजुरी गांव में रविवार सुबह धान के खेत में करीब आठ फीट लंबा मगरमच्छ मिलने से दहशत फैल गई। किसान कन्हैया लाल निषाद फसल देखने पहुंचे थे। पानी और झाड़ियों के बीच मगरमच्छ देखकर वह घबरा गए और गांव पहुंचकर ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


सूचना पर प्रवीण कुमार तिवारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम पहुंची। ग्रामीणों की मदद से खेत की घेराबंदी कर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया। रेंजर विशाल गुप्ता ने बताया कि मगरमच्छ को सरयू नदी में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें