फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ईद-उल-अजहा आज, ड्रोन से निगरानी

Sat, 07 Jun 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। कड़ी सुरक्षा निगरानी के बीच ईद-उल-अजहा (बकरीद) शनिवार को मनाई जाएगी। ईदगाह और मस्जिद कमेटी ने बकरीद पर पढ़ी जाने वाली नमाज से जुड़ी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी उठाई है। नगर पंचायत द्वारा सड़क से लेकर गलियों और चौराहों तक साफ सफाई के विशेष इंतजाम कराए गए हैं।
विज्ञापन


जैदपुर थाना क्षेत्र में 30 स्थानों पर बकरीद की नमाज पढ़ी जाएगी। जिसमें जैदपुर कस्बे की तीन ईदगाह व आठ मस्जिदें शामिल हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 19 स्थानों पर ईदगाह व मस्जिदों में नमाज रोगी। सबसे पहले सुबह छह बजे मोहल्ला मिल्लत नगर स्थित मस्जिद सलमा में नमाज होगी। सवा छह बजे मोहल्ला चमरिहा व मोहल्ला मुक्खिन की मरकज मस्जिद में नमाज पढ़ी जाएगी।
बकरीद पर प्रशासन अलर्ट, ड्रोन से निगरानी

बकरीद पर किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। शुक्रवार को शहर, जैदपुर, सतरिख समेत कई स्थान पर ड्रोन कैमरा से निगरानी की गई। पुलिस ने थानावार स्तर पर धर्म गुरुओं के माध्यम इस दौरान अमन चैन का माहौल कायम बनाए रखने की अपील भी की। सुरक्षा का अहसास कराने के लिए शुक्रवार देर रात एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने पुलिस बल के साथ शहर की प्रमुख सड़कों पर भ्रमण किया और मस्जिदों पर सुरक्षा व्यवस्था के हालात देखें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संवेदनशील स्थान पर मजिस्ट्रेट के दौरान पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने बताया कि सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। कुर्बानी के अवशेषों को मिट्टी से ढका जाएगा। इसी के साथ साइबर सर्विलांस और क्राइम ब्रांच को सक्रिय कर दिया गया है ताकि अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें