बाराबंकी। जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज में अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जाएंगी। अतिरिक्त कक्षाएं चलाने के लिए प्राचार्य ने बैठक कर अध्यापकों को दिशा निर्देश दिए। कहा कि कोविड नियमों का पालन करते हुए विषयवार कोर्स पूरा कराया जाएगा।
स्नातक प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा 20 जनवरी से होनी है। इसकी सूचना आने के बाद शनिवार को प्राचार्य प्रोफेसर सीताराम सिंह ने महाविद्यालय के शिक्षकों के साथ बैठक की। इसमें शिक्षकों से विषयवार कोर्स की जानकारी ली। उन्होंने सख्त लहजों में कहा कि किसी भी दशा में कोर्स पूरा कराया जाना चाहिए।
प्राचार्य ने कहा कि जिन अध्यापकों का कोर्स पूरा नहीं है वह अतिरिक्त कक्षाएं संचालित करें। पढ़ाई के लिए जिस चीज की आवश्यकता होगी उसे उपलब्ध कराया जाएगा। शिक्षक ऑफलाइन व ऑनलाइन किसी भी माध्यम से कक्षाएं चला सकते हैं।
कहा कि ऑफलाइन क्लास के लिए कोविड नियमों का पूर्णतया पालन करना होगा। कॉलेज मुख्य द्वार पर सैनिटाइजर की व्यवस्था कराई गई है। इसके अलावा नियमों के पालन कराने के लिए क्लास के बाहर भी सैनिटाइजर की व्यवस्था कराई कराई जाएगी और छात्र-छात्राओं को दूर-दूर बैठने व मास्क लगाना अनिवार्य होगा।