फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ईसीसीई एजुकेटर भर्ती प्रक्रिया पर रोक, अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

Tue, 16 Dec 2025 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बेसिक शिक्षा विभाग में चल रही ईसीसीई (प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा) एजुकेटर की भर्ती प्रक्रिया फिलहाल रोक दी गई है। इसको लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और उनसे मुलाकात कर चयन सूची को निरस्त करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा विभाग ने सेवा प्रदाता कंपनी के माध्यम से ईसीसीई एजुकेटरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। इसके तहत 160 पदों के लिए 8,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। दो दिन पहले आवेदकों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। एक दिन पहले जब चयन सूची जारी की गई तो उस पर सवाल उठने लगे और विरोध शुरू हो गया। सोमवार को करीब 60 से 70 अभ्यर्थी डीएम कार्यालय पहुंचे और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता न होने का आरोप लगाते हुए सूची रद्द करने की मांग की। डीएम ने सभी अभ्यर्थियों की बातें गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद शाम को बीएसए कार्यालय के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया गया, जिसमें साफ किया गया कि ईसीसीई एजुकेटर भर्ती प्रक्रिया फिलहाल अग्रिम आदेश तक रोक दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें