फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सवारियों के बजाए सामान ढो रहे ई रिक्शा

Fri, 13 Jun 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघटेर (बाराबंकी)। लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर ई रिक्शा चालक बेखौफ तरीके से अपने वाहनों का व्यवसायिक इस्तेमाल कर सवारियों की जगह सामान ढो रहे हैं। क्षमता से अधिक सामान लाद कर सड़क पर फर्राटा भरने वाले यह ई रिक्शा अक्सर सड़क हादसों का कारण भी बनते हैं। कमाई के चक्कर में क्षमता से अधिक सामान लाद कर चलने से यह अक्सर पलट जाते हैं। इसके बावजूद इनकी रोकथाम को लेकर जिम्मेदार उदासीन बने हैं।
विज्ञापन

ई रिक्शा के अलावा भी अन्य कई सवारी वाहनों को भार वाहन की तरह प्रयोग में लाया जा रहा है। राजधानी लखनऊ तक से ई रिक्शा पर सामान लादकर जिले की दुकानों पर पहुंचाया जाता है। इन ई रिक्शों में रखे बड़े-बड़े खाली ड्रम, प्लास्टिक के अन्य सामान इस तरह लादे जाते हैं कि ई-रिक्शा दूर से उनमें छिप जाता है। पीछे से देखने पर बस सामान ही नजर आता है। कस्बा टिकैतगंज व बड्डूपुर की बाजार में काफी संख्या में यह सवारी वाहन सामान ढोते देखे जा सकते हैं। कुछ चालक तो छत पर सामान लादने के बाद ई रिक्शा में सवारियां बैठाकर उनकी जान से खिलवाड़ भी करते हैं। इसके बावजूद बेखौफ सड़कों पर दौड़ते इन ई रिक्शा चालकों की धरपकड़ को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। घुंघटेर थानाध्यक्ष ने बताया कि सवारियों की जगह सामान ढोने वाले वाहनों की धरपकड़ के लिए जल्दी परिवहन विभाग के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें