फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बोलेरो की टक्कर के बाद पलटा ई रिक्शा, एक की मौत, तीन घायल

Sat, 22 Aug 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर कल्याणी नदी के पुल के पास तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आकर ई रिक्शा पलट गया। हादसे में ई रिक्शा पर सवार अयोध्या जिले के मवई थाना क्षेत्र के बसौढ़ी गांव निवासी पृथ्वीनाथ अवस्थी (61) की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी शांति देवी (60), ऑटो चालक समेत एक बच्ची घायल हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पृथ्वीनाथ अवस्थी अपनी पत्नी शांति देवी के साथ रामसनेहीघाट के सुमेरगंज दवा लेने आ रहे थे। ई रिक्शा हुनहुना गांव निवासी फाजिल (40) चला रहे थे। इसमें नेवरा गांव निवासी आठ वर्षीय जीनल भी बैठी थी। कल्याणी नदी पुल के पास अयोध्या की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो की जोरदार टक्कर लगते ही ई रिक्शा सड़क पर पलट गया। इस दौरान चालक बोलेरो सहित भाग निकला।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को सीएचसी रामसनेही घाट पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही पृथ्वीनाथ ने दम तोड़ दिया। वहीं शांति देवी व ऑटो चालक को चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बच्ची के परिजन उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर चले गए। एसएचओ दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बोलेरो की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें