फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: निवेश सारथी पोर्टल से हटाए जाएं डुप्लीकेट एमओयू

Thu, 25 May 2023 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बाराबंकी। इंवेस्टर्स समिट के दौरान एमओयू हस्ताक्षर करने वाले निवेशकों से संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते इससे जुड़ी समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित कराए। साथ ही इसका पूरा ब्योरा भी 15 दिनों में निवेश सारथी पोर्टल पर अपडेट कर फीड कराया जाए। इस दौरान निवेश सारथी पोर्टल पर फीड डुप्लीकेट एमओयू को भी हटाया जाए। यह निर्देश जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने दिया। वह बुधवार को जिला उद्योग बंधु की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद निवेशकों व उद्यमियों ने कुर्सी रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में निर्माणाधीन फायर स्टेशन के निर्माण की धीमी प्रगति का मुद्दा भी जोर शोर से उठाया। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए फायर स्टेशन के निर्माण से जुड़ी कार्यदायी संस्था को तय समयावधि में निर्माण कार्य पूरा कराने का आदेश दिया। डीएम ने निवेश पोर्टल पर फीडिंग के दौरान आने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए वीडियो बनाकर इसे एमओयू ग्रुप पर डालने का निर्देश भी उपायुक्त उद्योग को दिया। उन्होंने कहा कि आगामी सितंबर-अक्टूबर माह में होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी से पहले अधिक से अधिक प्रोजेक्टों को धरातल पर उतारने की तैयारी पूरी कर ली जाए।
कहा कि इसके लिए लैंड फैसिलिटेशन एवं अन्य वांछित सुविधाओं की जानकारी भी पूरी तरह अपडेट कर ली जाए। डीएम ने उपस्थित उद्यमियों को उद्योग विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के लिए बढ़चढ़ कर आवेदन करने के लिए भी प्रेरित किया। बैठक में सीडीओ एकता सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा संतोष कुमार, सहायक श्रमायुक्त मयंक सिंह, एएमए जिला पंचायत संजय कुमार, आईआईए चेयरमैन प्रमित कुमार सिंह व सचिव राजेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


रैंप योजना पर दिया प्रस्तुतीकरण
जीएम डीआईसी शिवानी सिंह ने प्लेज योजना का प्रस्तुतीकरण किया। वहीं इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नालॉजी लखनऊ की सहायक प्रोफेसर डॉ. बिंदु सिंह ने रेजिंग एंड एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफारर्मेंस (रैंप) योजना के संबंध में उद्यमियों के प्रस्तुतीकरण दिया। इस योजना में उद्यम संचालन के लिए भूमि की उपलब्धता, वित्तीय व अन्य कठिनाईयों का निस्तारण किया जा सकता है। डीएम ने यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र कुर्सी रोड में अलग से एक वर्कशाप कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें