हाईवे निर्माण में लगी कंपनी डीबीएल का डंफर लखनऊ-सुल्तापुर रेलमार्ग पर फंसने से दो ट्रेनों को डेढ़ घंटे से अधिक समय तक रोकना पड़ा। गेटमैन की सूचना पर पहुंची रेल पुलिस ने डंपर को हटवा कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
शुक्रवार की देर रात करीब तीन बजे लखनऊ-सुल्तापुर रेलमार्ग पर लोनीकटरा के गेट संख्या 169 पर एक डंफर फंस गया। गेट मैन की सूचना पर लखनऊ की ओर से आ रही अकालतख्त एक्सप्रेस ट्रेन को थोड़ी दूर पहले रोका गया तथा लखनऊ की ओर से ही आ रही महमना एक्सप्रेस ट्रेन को छंदरौली रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा।
गेटमैन शान मोहम्मद की सूचना पर पहुंच रेल पुलिस ने डंपर को हटवा कर रेलमार्ग का अवरोध समाप्त कराया। भोर में पांच बजे ट्रेनों को रवाना किया जा सका। इस दौरान करीब डेढ़ से पौने दो घंटे तक यात्री ट्रेनों को खड़ा करना पड़ा है।
गेटमैन ने बताया लखनऊ राजमार्ग के निर्माण में लगी कंपनी डीबीएल का डंपर फंसने से रेलमार्ग अवरुद्ध होने की सूचना पर पहुंची रेलपुलिस ने रिपोर्ट कर डंपर चालक फतेहपुर के दरियांव पुर गांव निवासी धर्मराज को गिरफ्तार किया है।