फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत; बच्ची की हालत गंभीर

Tue, 25 Aug 2026 12:53 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में डंपर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में लखनऊ के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि, बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसौली थाना के बिंदौरा गांव के निकट मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर यू टर्न लेते वक्त कार तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गई। हादसे में कार में सवार मौलाना, उनकी पत्नी, बेटी और बेटे की मौत हो गई। उनकी सबसे छोटी बेटी को गंभीर दशा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नियमों की अनदेखी के चलते हादसा होने की बात सामने आई है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, श्रावस्ती के भिनगा थाना के पुरानी बाजार दक्षिणी गांव निवासी मौलाना शरीफ (60), अपनी पत्नी तबस्सुम बानो (55), बेटे मोहम्मद उजैम (29), बेटी रुश्दा खातून (17) व हुदा (7) के साथ लखनऊ के अमीनाबाद के मौलवीगंज निवासी अपनी बीमार बहन मेहरुन्निशां को देखने जा रहे थे। रॉयल ढाबा के पास उन्होंने कार रोकी और बिंदौरा गांव के बारे में जानकारी की, जो 300 मीटर पीछे छूट गया था।

ये भी पढ़ें - सीएम योगी का बड़ा एलान, बोले- छह महीने के अंदर एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी, पारदर्शी ढंग से होगी भर्ती
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - संजय सिंह बोले- एक महीने तक बदहाल स्कूलों की शिकायतें दर्ज कराएगी आप, अधिकारियों के खिलाफ कराएंगे एफआईआर
विज्ञापन


उन्होंने हाईवे पर वहीं से यू टर्न लेने की कोशिश की, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर की टक्कर लग गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार घिसटते हुए हाईवे किनारे पटरी पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने कार की बॉडी को हाथों से खींचकर किसी तरह पांचों को बाहर निकाला। इन सभी को पहले बड़ा गांव सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने शरीफ, तबस्सुम, उजैम व रुश्दा को मृत घोषित कर दिया।

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि कार सवार ने अचानक हाईवे पर यू टर्न लिया, जिसके चलते हादसा हो गया। सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायल बच्ची का उपचार कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें