फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: युवक को 800 मीटर घसीटता चला गया डंपर, मौत

Sat, 09 Sep 2023 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
नईसड़क (बाराबंकी)। असंद्रा थाना क्षेत्र के देवीगंज चौराहे पर बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस दौरान युवक डंपर में फंसकर करीब 800 मीटर दूर तक घिसटता चला गया। इससे उसका शव क्षत-विक्षत हो गया। सड़क पर दूर तक खून बिखर गया। डंपर को दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र में पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन


सुबेहा इलाके के तेजी का पुरवा गांव निवासी अकरम (24) सुबह बाइक से अपनी पत्नी शबनम को लाने के लिए इसरौली गांव ससुराल जा रहा था। असंद्रा इलाके में हैदरगढ़-भिटरिया मार्ग पर देवीगंज चौराहे पर हैदरगढ़ की तरफ से आ रहे डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद युवक डंपर में ही फंस गया। भागने के चक्कर में डंपर चालक रुका नहीं और वह युवक को करीब 800 मीटर दूर तक घसीटता चला गया। स्थानीय लोगों ने उसका पीछा किया, मगर वह हाथ नहीं लगा।

मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षत-विक्षत शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, डंपर चालक दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र में रेलवे क्राॅसिंग के पास वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसे दरियाबाद पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। अकरम की शादी करीब ढाई साल पहले शबनम (22) के साथ हुई थी। उसके एक पुत्री भी है। सूचना पाकर मौके पर पहुुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि डंपर चालक ने समय रहते ब्रेक लगा दिया होता तो हादसा टल सकता था। असंद्रा थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि डंपर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें