फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हवा व बारिश से टूटे तार, 208 गांवों की बिजली गुल

Sat, 09 Sep 2023 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। तेज हवा व बारिश के चलते पेड़ों की डाल बिजली के तारों पर गिरने से तार व खंभे क्षतिगस्त हो गए। इससे कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। कहीं 17 घंटे तो कहीं 20 घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। इस दौरान 208 गांवों के बिजली संकट रहा। त्रिलोकपुर में शुक्रवार दोपहर तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन



कोटवाधाम क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम मुख्य लाइन पर फुटहागंज गांव के पास शीशम का पेड़ गिर गया, जिससे तासीपुर, अरियामऊ, रानीपुरवा, रानीकटरा समेत करीब 70 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोगों को रात बिन बिजली गुजारनी पड़ी। इससे करीब 60 हजार आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी। सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे तेज हवा व बारिश हुई तो भवानीपुर ददरौली, दरिगापुर में पेड़ की डाल गिरने से बिजली के तार टूट गए और एक खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे अमरादेवी, भवानीपुर ददरौली, दरिगापुर समेत 12 गांवों की बिजली गुल हो गई। इससे करीब 15 हजार आबादी कोे रात बिन बिजली गुजारनी पड़ी। शुक्रवार को सुबह नौ बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई।

फतेहपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर बसारा गांव के पास पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए। इससे इसरौली, टांडा, कुतलूपुर, अलीनगर समेत करीब 30 गांवों की बिजली गुल हो गई। इससे करीब 25 हजार आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी। करीब 20 घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। त्रिलोकपुर में बृहस्पतिवार शाम ग्राम कुरथरा व विशुनपुर नहर के पास पेड़ गिरने से मुख्य लाइन का तार टूट गया। इससे तेलियानी, अशोकपुर, नहामऊ, तिवारी पुरवा, बेरिया समेत 96 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब 80 हजार आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जैदपुर क्षेत्र में बुधवार को रात 10 बजे बिजली कट गई जो बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे आई, जिससे पूरी रात कस्बा सहित 10 हजार आबादी को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। एसडीओ प्रहलाद कुमार ने बताया कि केबल बाॅक्स में खराबी आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें