फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सड़क पर गिरे युवक को डंपर ने कुचला, मौत

Sat, 08 Feb 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। कस्बा देवा के अति व्यस्तम कौमी एकता द्वार पर अतिक्रमण के कारण टेंपो से टक्कर लगने के बाद सड़क पर गिरे एक बाइक सवार युवक को मौरंग लदी डंपर ने कुचल दिया। हेलमेट लगाए होने के बावजूद हादसे में मौके पर ही युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के अघोरी गांव निवासी राहुल कुमार (30) बाइक से देवा से फतेहपुर की तरफ वापस जा रहा था। कौमी एकता द्वार के सामने सवारी भरने की होड़ में सड़क किनारे खड़े टेंपो से टक्कर लगने के बाद राहुल बाइक सहित दाहिनी तरफ सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान पीछे से आ रहे हैं मौरंग लदा डंपर राहुल को कुचलते हुए निकल गया। रास्ते से गुजर रहे गांव के ही एक रिश्तेदार राम सजीवन ने मृतक की शिनाख्त करते हुए हादसे की सूचना परिवार के लोगों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें