फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मरम्मत के कारण आज भी अयोध्या होकर जाएंगे वाहन

Sun, 20 Apr 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर रामनगर तहसील क्षेत्र में सरयू नदी पर बने संजय सेतु की मरम्मत का कार्य शनिवार को भी जारी रहा। इस कारण सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक भारी वाहनों के गुजरने पर प्रतिबंध रहा। रविवार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन

करीब 40 वर्ष पुराना संजय सेतु बाराबंकी और बहराइच जिलों की सीमा पर स्थित है। पिछले दो दिनों से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा इसके ज्वाइंट्स की मरम्मत कराई जा रही है। यातायात बाधित न हो और जाम की स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस द्वारा यातायात डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। रविवार को भी मरम्मत जारी रहेगी। शनिवार को सुबह आठ बजे से ही यातायात पुलिस प्रभारी रामयतन यादव के नेतृत्व में रामनगर तिराहा पर बैरियर लगाकर बहराइच की ओर जाने वाले भारी वाहनों को लखनऊ हाईवे की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। रामनगर कोतवाल अनिल कुमार पांडेय भी पुलिस बल के साथ हाईवे पर तैनात रहे और आने-जाने वाले भारी वाहनों को वापस अयोध्या मार्ग की ओर भेजते रहे।
लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बढ़ा भार
लखनऊ की ओर से आने वाले भारी वाहनों को बाराबंकी शहर के रामनगर तिराहा से लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे स्थित चौपुला बाईपास के माध्यम से अयोध्या भेजा जा रहा है, जहां से वे गोंडा, बहराइच और बलरामपुर की ओर जा सकते हैं। जबकि वहीं इन जिलों से लखनऊ या बाराबंकी की ओर आने वाले भारी वाहन भी अयोध्या के रास्ते लखनऊ हाईवे पर भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें