फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: झांसा देकर चिकित्सक से जमा कराए डेढ़ करोड़, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। कई लोगों के रुपये हड़पने वाली एलयूसीसी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर गाजियाबाद के निवासी दिनेश सिंह उर्फ डीके सहित चार लोगों के विरुद्ध फतेहपुर कोतवाली में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। फतेहपुर नगर पंचायत के मुहल्ला काजीपुर निवासी डाॅ. कृष्ण मुरारी गुप्ता ने एसपी से शिकायत कर बताया कि काजीपुर के संजीव वर्मा व उत्तम वर्मा ने 15 प्रतिशत ब्याज दर पर रुपये एलयूसीसी में निवेश करने के लिए कहा। उनके कहने पर 31 जनवरी 2020 से मार्च 2024 के मध्य लगभग नौ किस्तों में ढेड़ करोड़ रुपये जमा किया था, जिसकी मैच्योरिटी 84 माह बाद चार करोड़ रुपये होने की बात भी कही। कुछ दिन बाद फोन करना बंद कर दिया। पिछले दिनों पता चला कि हजारों लोगों के रुपये जमा कराने के बाद एलयूसीसी कंपनी के लोगों ने हड़प लिए हैं। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि डा. गुप्ता की शिकायत पर एलयूसीसी के मैनेजिंग डायरेक्टर गाजियाबाद निवासी दिनेश सिंह उर्फ डीके सिंह, उप जिला प्रभारी संजीव वर्मा, वरिष्ठ अधिकारी उत्तम सिंह राजपूत, कोषाधिकारी माया को नामजद करते हुए अज्ञात एजेंट के विरुद्ध मुकदमा लिखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें