फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: झमाझम से हाईवे बना तालाब, लगा जाम

Wed, 02 Jul 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सुबह तेज धूप के बाद दोपहर में हुई झमाझम ने गर्मी से कुछ हद तक राहत तो दी पर उमस बढ़ा दी। बारिश से पहले निकली तेज धूप के कारण तापमान में करीब छह डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई। दोपहर में करीब एक घंटे हुई बारिश ने नगर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। तेज बारिश के बाद शहर का मुख्य हाईवे तालाब में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

नाका चौराहा, विशाल मेगा मार्ट और पल्हरी चौराहा के आसपास पानी भरने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग जाम में फंसे घंटों अपने घर पहुंचने का इंतजार करते नजर आए। वहीं शहर के सत्यप्रेमीनगर, दशहराबाग, लखपेड़ाबाग सहित कई मोहल्लों में सड़कों पर जलभराव हो गया।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्र्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि आर्द्रता 71 प्रतिशत दर्ज की गई वहीं हवाएं दस किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली तो 21 मिमी बारिश हुई। सुबह से ही धूप के तेवर तीखे रहे लेकिन दोपहर एक बजे के बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली।
विज्ञापन

तेज बारिश के तुरंत बाद ही शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हुई जो स्कूल और बाजार से लौट रहे थे। हाईवे पर जलभराव की प्रमुख वजह नाले का निर्माण ओर सफाई न होना बताई जा रही है। बारिश के चलते कई परिषदीय विद्यालयों में पानी भर गया। निंदूरा ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अनवारी में बारिश का पानी भर जाने से स्कूली बच्चे उसी में होकर निकले। लगभग यही हाल अमरसंडा का भी देखने का मिला। बारिश का पानी भर जाने से छात्र-छात्राओं को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें