फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 अस्पतालों में 11 को फिर होगा ड्राई रन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के 21 अस्पतालों में 11 जनवरी को फिर ड्राई रन होगा। इस दौरान चिहिन्त किए गए सभी स्वास्थ्य कर्मियों पर कोरोना टीका लगाए जाने का रिहर्सल किया जाएगा। शासन से मिले आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में सभी अस्पताल संचालकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। पहले चरण में 6 जनवरी को आयोजित ड्राई रन की सफलता के बाद अब एक बार फिर 11 जनवरी को ड्राई रन करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बार जिले में 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला पुरुष और जिला महिला अस्पताल के अलावा सफेदाबाद स्थिति हिंद तथा गदिया स्थिति मेयो अस्पताल में ड्राई रन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान चिन्हित किए गए 15 हजार स्वास्थ्य कर्मियों पर कोरोना का टीका लगाए जाने का रिहर्सल किया जाएगा।
विभाग ने इस संबंध में सभी सीएचसी अधीक्षकों, दोनों सीएमएस और हिंद व मेयो अस्पताल के संचालकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान यदि किसी प्रकार की खामियां मिलीं तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए नोडल अधिकारी को सभी अस्पतालों को निरीक्षण करने का जिम्मा सौंपा गया है। जिससे समय रहते जो कमियां रह गई हों उन्हें दूर कर लिया जाये।
विज्ञापन

रामसनेहीघाट सीएचसी का निरीक्षण कर सकते स्वास्थ्य मंत्री
पहले चरण में स्वास्थ्य मंत्री ने जिले के पांच अस्पतालों में आयोजित ड्राई रन देखा था। दूसरे चरण में 21 अस्पतालों में फिर ड्राई रन होने जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह रामसनेहीघाट स्थित सीएचसी का निरीक्षण कर सकते हैं।
जिले के 21 अस्पतालों में 11 जनवरी को दूसरे चरण का ड्राई रन होने जा रहा है इसको लेकर सभी अस्पतालों में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस बार 17 सीएचसी, दोनों जिला अस्पताल और हिंद तथा मेयो अस्पताल में ड्राई रन का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में सभी सीएचसी अधीक्षकों के साथ ही अस्पताल संचालकों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

-डॉ. बीकेएस चौहान, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें