फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर कब्जे के विरोध में फूंक दिया घर, आठ के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। कीमती जमीन पर कब्जेदारी को लेकर करीब एक दर्जन दबंगों ने एक किसान का घर गिराकर उसके छप्पर में आग लगा दी। पीड़ित परिवार के विरोध पर हमलावरों ने आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया। करीब एक घंटा चले तांडव में पुलिस से आक्रोशित लोगों ने मार्ग जाम कर दिया। बेकाबू हालात को देखते हुए एएसपी व सीओ ने कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में करके अवरुद्ध मार्ग को खुलवाया। पुलिस ने इस घटना में आठ लोगों पर मारपीट का केस दर्जकर दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, कस्बा जहांगीराबाद के पास ग्राम कुटी मुख्य मार्ग पर रामगुलाम अपने परिवार के साथ रहकर खेती-किसानी करता है। मुख्य मार्ग किनारे एक जमीन को लेकर पीड़ित परिवार और रमेश यादव, गणेश प्रसाद आदि से विवाद चलता है। जिसका केस न्यायालय में लंबित है। गुरुवार को सुबह 9 बजे अचानक करीब एक दर्जन लोग लाठी-डंडों से लैस होकर रामगुलाम के घर पहुंच गए और उसके घर की दीवार ढहाकर छप्पर में आग लगा दी।
पीड़ित के मुताबिक, इससे 40 बोरी धान, 3 बोरी गेहूं 15 किलो आटा, 16 हजार की नकदी, कपड़ा, रजाई समेत सारी गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। साथ ही उनके पक्ष के फूलमती, कोकिला, शिव कुमारी, आयूषी, माही को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि यह हमला प्री प्लान था। हमलावर रमेश यादव, गणेश प्रसाद, गोमती, रामशंकर, रामदुलारे, हनुमान आदि ने आगजनी करके उपद्रव भी किया। इसी हरकत के विरोध में घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी और शहर आने वाले मार्ग पर बल्लियां लगाकर जाम लगा दिया गया।
विज्ञापन

मामले की जानकारी पर एएसपी आरएस गौतम, सीओ सिटी सीमा यादव, एसओ जहांगीराबाद दर्शन यादव, एसओ देवा प्रकाश चंद्र शर्मा ने पहुंचकर लोगों को सख्त कार्यवाही का भरोसा देकर शांत कराते हुए मार्ग खुलवाया। सीओ सीमा यादव का कहना है कि जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें