फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धौर (बाराबंकी)। ईंट-भट्ठे पर जाते समय शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि उस सवार मजदूर घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा कोठी थाना क्षेत्र में बिबियापुर थाना गांव के पास हुआ।
बताते हैं कि सरांयमीर गांव के पास स्थित ईंट-भट्ठे पर गांव का ही चंद्रेश कुमार (28) ट्रैक्टर से ईंट ढोता था। वहीं लंबौवा निवासी विजय कुमार ईंट लादता है।
दोनों शुक्रवार देर रात दोनों ईंट डालकर भट्ठे पर लौट रहे थे। तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक चंद्रेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विजय गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल विजय को सीएचसी कोठी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ संजीत कुमार सोनकर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें