मसौली। बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. राधेश्याम गौड़ को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी पंकज वर्मा और नोडल अधिकारी डॉ. पंकज चौधरी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव को भी डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन और मरीजों के अभिलेखों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रखने के प्रयासों के लिए पुरस्कृत किया गया है।