फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के इजाज के लिए गांव में चंदा जुटा रहे मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन
टिकैतनगर (बाराबंकी)। तीन दिन पहले जमीन के विवाद में हुई मारपीट में एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। कहने को तो वह सरकारी अस्पताल में भर्ती है लेकिन यहां पर बाहर से जांचें और दवाएं मंगाई जा रही हैं। पैसा ना जुटा पाने पर अपनी मां के इलाज के लिए बच्चे गांव में चंदा मांग रहे हैं।
विज्ञापन

थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम नसीमपुर में बीते गुरुवार को जमीन के विवाद में मारपीट हो गई थी। इस दौरान सुरेश की पत्नी उर्मिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसको सीएचसी टिकैतनगर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहां पर उसका इलाज जारी है। लेकिन यहां पर उसको कई जांचें बाहर से प्राइवेट करवानी है। सुरेश रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। मगर लॉकडाउन के चलते महीने भर से कामकाज बंद है। वह पत्नी के साथ अस्पताल में है।
गरीब परिवार के पास इलाज के लिए पैसे नहीं हैं तो अपनी मां के इलाज के लिए उर्मिला के मासूम बच्चे सूरज और आकाश गांव में चंदा मांग रहे हैं। बाहर की दवाएं और जांचें इस गरीब परिवार के बस में नहीं है। ग्रामीणों ने थोड़ा सहयोग कर जमा हुए पैसों को सुरेश के पास पहुंचाने की बात कही है। ताकि पीड़ित परिवार की सहायता हो सके।
विज्ञापन

ग्रामीण मंगल, कन्हैया लाल वर्मा, बनवारी, राजकुमार, शत्रोहन आदि ने बताया कि मारपीट में जख्मी महिला कहने के लिए तो सरकारी अस्पताल में है लेकिन दवाओं के साथ-साथ तमाम जांचें बाहर से करवाने के लिए लिखी गई हैं। जिसके लिए बच्चे चंदा मांग रहे थे। हम लोगों ने उसे जो हो सका सहयोग किया है ताकि इन बच्चों की मां का इलाज हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें