फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण के लिए पूर्व मंत्री ने दान किए 51 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता संग्राम सिंह वर्मा ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 51 लाख रुपये का योगदान दिया है। पूर्व मंत्री ने शनिवार को लखनऊ स्थित अपने आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष व आरएसएस जिला प्रचारक को इसका चेक सौंपा है।
विज्ञापन

अयोध्या में बनने वाले भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण में सहयोग करने वालों का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में हर क्षेत्र से लोग इसके लिए बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। इसी के तहत प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रहे व वरिष्ठ भाजपा नेता संग्राम सिंह वर्मा ने मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए 51 लाख रुपये दान किए हैं।
शनिवार को पूर्व मंत्री ने 51 लाख रुपये का चेक भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, आरएसएस जिला प्रचारक कृष्ण कुमार व पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह को सौंपा है। पूर्व मंत्री ने यह चेक अपने लखनऊ स्थित न्यू हैदराबाद कॉलोनी के आवास पर सौंपा है। इस मौके पर पूर्व मंत्री के पीआरओ दिनेश वैश्य, जय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें