फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर ने तीमारदार को जड़ा थप्पड़

Wed, 30 Sep 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी पर मरीज का इलाज कराने गए तीमारदार की वहां मौजूद डॉक्टर ने पिटाई कर दी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। मंगलवार को दिन में करीब साढ़े 12 बजे सीएचसी पर मरीज दिखाने गए कस्बे के नहर कॉलोनी निवासी अनिकेत प्रताप सिंह ने डॉक्टर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बताया कि नहर कॉलोनी के ही निवासी फिरोज खान को चोट लगने पर इलाज के लिए लेकर गए थे। वहां मौजूद डॉ. अमित पांडेय इलाज शुरू करने की जगह मरीज से कई तरह के सवाल करने लगे। इलाज शुरू करने को कहने पर आक्रोशित हो कर थप्पड़ मार कर चश्मा तोड़ दिया।

उन्होंने गालियां देते हुए चिकित्सालय से बाहर निकाल दिया। कोतवाली पुलिस से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। इस संबध में एमओआईसी डॉ. मुकुंद कुमार ने मारपीट से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर से मामूली कहा सुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल चंद्रशेखर सिंह ने कहा सीएचसी के डॉक्टर पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है, मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें